समाज की अनूठी पहल: नि:शुल्क समर कैम्प बालिकाएं व महिलाएं सीख रहीं ब्यूटी पार्लर टिप्स, डांस…
समर कैम्प
बीकानेर पारीक समाज
बीकानेर, @Dainikkhabraan। पारीक महिला समिति के द्वारा बीकानेर के पारीक चौक सत्यनायण जी मन्दिर परिसर में इस बार एक समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समाज की बालिकाएं एवं महिलाएं बढ-चढ़ कर भाग ले रही हैं।
महिला प्रकोष्ट समिति अध्यक्ष अनुराधा पारीक ने बताया कि यह कैंप 16 मई से चल रहा है और 30 मई तक लगातार चलेगा। इस कैम्प में डांस एवं ब्यूटी पार्लर टिप्स, मेहन्दी कोर्स और कम्प्यूटर के लिए भी बच्चों को विशेष टिप्स दिए जा रहे हैं।
शिविर में निकिता पारीक डांस के महत्वपूर्ण स्टेप्स सीखा रहीं हैं। वहीं अल्का पारीक ब्यूटी पार्लर कोर्स के लिए बच्चियों को सौंदर्य टिप्स की जानकारी दे रहीं हैं। पारीक महिला समिति की ओर से समर कैम्प के समय व पूरे प्रोग्राम के प्रबंधन में निकिता व अलका पारीक की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
इसके अलावा कैंप में यशोदा पारीक, शक्ति व्यास, शकुंतला पारीक एवं अन्य मैम्बर्स भी समय मिलने पर इनका पूरा पूरा सहयोग कर रहै हैं।

