बीकानेर: गाड़ी में बैठे चार जनों ने युवती से किया सामुहिक दुष्कर्म, छीने आभूषण…..
गाड़ी में बैठे चार जनों ने युवती से किया सामुहिक दुष्कर्म
छीने आभूषण
पुलिस कार्रवाई
नोखा/बीकानेर, @Dainikkhabraan।
बीकानेर । जिले के नोखा थाना क्षेत्र इलाके में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है । नोखा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती नोखा से अणखीसर जाने वाली गाड़ी में बैठ गई थी उस गाड़ी में पहले से चार व्यक्ति बैठे थे । काफी दूर चलने के बाद गाड़ी को सुनसान इलाके में ले गये जहां पर गाड़ी में बैठे सीताराम नायक निवासी सोया व तीन अन्य जनों ने पहले मारपीट कर चारों ने बारी – बारी से दुष्कर्म किया व उसके पहले हुए आभूषणों को उतार लिये ।
बाद में उसे मौके पर ही छोडक़र भाग गये । युवती ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच भवानीसिंह इन्दा सीओ नोखा को दी गई है।

