संविदकर्मी कम्प्युटर आपरेटर पांच हज़ार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार….

उदयपुर पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

संविदकर्मी कम्प्युटर आपरेटर पांच हज़ार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

उदयपुर, @dainikkhabraan। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने उदयपुर जिले की झाडोल पंचायत समिति में कार्यरत संविदा कर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर को आज पांच हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार ओझा ने बताया कि आरोपी संविदा कर्मी प्रभुलाल ने परिवादी से भूमि अवाप्ति की राशि का चेक जारी करने के बदले में रिश्वत की मांग की थी।
आरोपी संविदा कर्मी ने परिवादी से दस हजार रुपए की रिश्वत के रूप में माँगे थे और आज पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।