विदिशा घटना: कुएं से सभी शव निकाले बाहर, रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ खत्म, प्रधानमंत्री ने की 2-2 लाख देने की घोषणा…..

देश नई दिल्ली पुलिस कार्रवाई मध्यप्रदेश

विदिशा घटना: मौत के कुएं से सभी शव निकाले गए बाहर, रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ खत्म। प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए।

विदिशा, @dainikkhabraan। विदिशा जिले के गंजबासौदा में गुरुवार रात हुए हादसे में कुएं सभी 11 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। मौके पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म कर दिया हैं। हादसे के बाद बीते 24 घंटे से राहत एवं बचाव कार्य जारी था।

कुएं में गिरे बच्‍चे को बचाने के लिए जुटी भीड़, कुआं धंसने से करीब 40 लोग गिरे, बीस को बाहर निकाला, अब तक 4 की मौत….

जानकारी के मुताबिक कुएं में गिरे हुए सभी लोगों को निकाल लिया गया हैं। सरकार ने 11 लोगों के लापता होने की पुष्टि की। जिनके आज यानी गुरुवार को देर शाम तक शव कुएं से निकाल लिए गए हैं। साथ ही मौके पर रेस्क्यू टीम ने भी अपना ऑपरेशन समाप्त कर दिया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना के बाद आर्थिक मदद की घोषणा की हैं। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। सीएम ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

कुएं में गिरे बच्‍चे को बचाने के लिए जुटी भीड़, कुआं धंसने से करीब 40 लोग गिरे, बीस को बाहर निकाला, अब तक 4 की मौत….

ऐसे हुआ हादसा
घटना गंजबसौदा के पास लालपठार पंचायत की है। जहां एक बच्ची गुरुवार को शाम 6 बजे के आस-पास कुएं से पानी भर रही थीं। जिस कुएं से पानी भर रही थी उसकी गोलाई काफी बड़ी थी। उसके ऊपर जाली लगाई गई थी और एक छोटा हिस्सा पानी निकालने के लिए छोड़ा गया था। पानी भरने के दौरान बच्ची कुएं के अंदर गिर गई। बच्ची को गिरते देख चीख पुकार मच गई। बच्ची को बचाने के लिए बड़ी संख्या में लोग कुएं के ऊपर लगी जाली में खड़े हो गए। उसी दौरान जाली भी भसक गई और ऊपर खड़े तकरीबन 40 लोग उसके अंदर गिर गए। घटना में 11 शव बरामद किए जा चुके हैं।

कुएं में गिरे बच्‍चे को बचाने के लिए जुटी भीड़, कुआं धंसने से करीब 40 लोग गिरे, बीस को बाहर निकाला, अब तक 4 की मौत….

प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए

विदिशा हादसे पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा पीएम ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।