लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति एवं उसके दो पुत्र गिरफ्तार….

पुलिस कार्रवाई भरतपुर राजस्थान राज्य

लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति एवं उसके दो पुत्र गिरफ्तार

भरतपुर, @dainikkhabraan। राजस्थान में भरतपुर के कुम्हेर कस्बे में किसानों एवं आड़तियों के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति एवं उसके दो पुत्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि की प्रदीप ट्रेडर्स कुम्हेर के मालिक ओमप्रकाश वैश्य तथा उसके पुत्र प्रदीप एवं कौसल को इस मामले में कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गत 26 जून को भरतपुर की नई मंडी में स्थित जमींदार एंड कम्पनी के मालिक एवं उद्योगनगर थाना क्षेत्र के जघीना निवासी रामेश्वर सिंह जाट ने 29 लाख 54 हजार 775 रुपयो की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया था।