रिश्वत लेते महिला एएसआई चढ़ी एसीबी के हत्थे…..

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां। छेड़छाड़ के आरोपियों से रिश्वत ले रही पीलीबंगा थाने की महिला एएसआई को एसीबी ने रंगे हाथों दबोच लिया है। एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार रतनपुरा तहसील संगरिया निवासी 50 वर्षीय एएसआई इंद्रा पुत्री रामरख जाट पीलीबंगा थाने में तैनात है। इसी थाने में दर्ज मुकदमा नंबर 340/21 में जांच कर रही एएसआई इंद्रा ने आरोपियों से एफ आर लगाने के बदले दस हजार रुपए की रिश्वत मांगी। मामला छेड़छाड़ से जुड़ा है। 
इस पर आरोपियों ने एसीबी में परिवाद दिया। 29 सितंबर को एसीबी ने सत्यापन करवाया। सत्यापन के वक्त आरोपी एएसआई ने दस हजार की रिश्वत राशि मांगी। 30 सितंबर को रिश्वत का पैसा देना तय हुआ। आज जब परिवादी व सह परिवादी से महिला एएसआई ने दस हजार रूपए की रिश्वत ली तो एसीबी ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।