बड़ी खबर: पटवार भर्ती परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी,

राजस्थान राज्य रोजगार

पटवार भर्ती परीक्षा 2021

जयपुर/बीकानेर, @dainikkhabraan। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान पटवार भर्ती परीक्षा 2021 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

23 और 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाली पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2021 प्रत्येक दिन दो पारी यानी कुल चार सत्रों में आयोजित होंगी। 23 और 24 अक्टूबर को प्रथम पारी सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक यानी 3 घंटे की परीक्षा होगी वहीं दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम। 5:30 बजे तक यानी 3 घंटे की परीक्षा आयोजित होगी।