लड़की के साथ रेप कर अश्लील फोटो वायरल करने की देता था धमकी, शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने पर लड़की ने की खुदकुशी……..

पुलिस कार्रवाई बाड़मेर राजस्थान राज्य

लड़की के साथ रेप कर अश्लील फोटो वायरल करने की देता था धमकी, शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने पर लड़की ने की खुदकुशी……..

 बेटी के साथ हुए इस दर्दनाक हादसे की रिपोर्ट उसके पिता ने महिला थाने में दर्ज कराई। जहां घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर और महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाड़मेर मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है।

बाड़मेर, @Dainikkhabraan। जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ शारीरिक और मानसिक शोषण करने का मामला सामने आया है। लापला गांव के  शिव कुमार ने 10 वीं में पढ़ने वाली जिले की एक लड़की का बलात्कार कर, उसे बार-बार फोन पर परेशान करता था, जिस पर लड़की ने तंग आकर गांव की ही पानी की टंकी में कूदकर आत्महत्या की।

 बेटी के साथ हुए इस दर्दनाक हादसे की रिपोर्ट उसके पिता ने महिला थाने में दर्ज कराई। जहां घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर और महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाड़मेर मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है।

थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट में पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी का लापला गांव के निवासी शिव कुमार ने बलात्कार कर उसकी अश्लील फोटो खींचकर लगातार सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकियां देता था। जिससे  तंग आकर लड़की ने टंकी में कूदकर आत्महत्या कर ली।

बता दें कि किशोरी दसवीं कक्षा में पढ़ती थी और रास्ते में घर जाते वक्त युवक लगातार किशोरी को परेशान करता था। मृतका के पिता की रिपोर्ट के आधार पर महिला थाना पुलिस ने युवक शिव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, मृतक लड़की के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनो को सुपुर्द किया जाएगा।