बीकानेर: रास्ता रोक पति को घायल कर पत्नी को गाड़ी में डाल की बदतमीजी, मामला दर्ज….
श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर, @Dainikkhabraan। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में 17 मार्च को घिन्दड़ देखकर घर लौट रहे दंपति को बीच रास्ता रोक कर मारपीट कर पति को घायल कर दिया व पत्नी को उठाकर गाड़ी में डाल लिया व लज्जा भंग की।
थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मोमासर निवासी कन्हैयालाल बावरी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए इसी गांव के हजारीराम जाट, गोपीराम जाट, देवीलाल सुथार, लक्ष्मण पूनियां, रोहित शर्मा, अशोक जाट सहित 2-3 अन्य के खिलाफ शराब पीकर रास्ता रोकने, जान से मारने की नीयत से हमला करने, मारपीट कर घायल करने, पत्नी की लज्जा भंग करने, पत्नी को उठाकर गाड़ी में डालने का आरोप लगाया।
प्रार्थी ने पुलिस को बताया पत्नी व उसके द्वारा शोर मचाने पर सुखराम बावरी व अन्य लोगों के आने पर पत्नी को छोड़ कर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए पत्नी के गले से सोने का मादलिया छीन कर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार के सुपुर्द की है ।

