15 हजार के लिए बुजुर्ग दंपति के किए टुकड़े, हैवानियत ऐसी कि दीवारों तक उछल गईं खून की छींटे…..
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थानाधिकारी सुरेन्द्र सोलंकी ने बताया कि सूरजगांव निवासी 70 वर्षीय सवजी पुत्र वालजी डोडिया और उसकी पत्नी मान डोडिया पिछले 3 साल से गांव के कृषि फ़ार्म हाउस पर रहकर रखवाली का काम करते थे। आज सुबह दंपति की बेटी बबली कृषि फ़ार्म पर अपने माता-पिता से मिलने गई तो फ़ार्म हाउस पर बने कमरे का आगे का दरवाजा अंदर से बंद था।
सागवाड़ा, @Dainikkhabraan। जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के सूरजगांव में एक कृषि फ़ार्म पर रखवाली का काम करने वाले बुजुर्ग दंपत्ति की अज्ञात बदमाशों ने बड़ी ही बेहरमी से हत्या कर दी। दोनों के शव फ़ार्म हाउस के कमरे में लहूलुहान हालत में मिले हैं। वहीं, उनके कमरे से 15 हजार की नगदी और महिला के पैरों से चांदी के कड़े गायब थे। सागवाड़ा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थानाधिकारी सुरेन्द्र सोलंकी ने बताया कि सूरजगांव निवासी 70 वर्षीय सवजी पुत्र वालजी डोडिया और उसकी पत्नी मान डोडिया पिछले 3 साल से गांव के कृषि फ़ार्म हाउस पर रहकर रखवाली का काम करते थे।
आज सुबह दंपति की बेटी बबली कृषि फ़ार्म पर अपने माता-पिता से मिलने गई तो फ़ार्म हाउस पर बने कमरे का आगे का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर बबली कमरे के पीछे के हिस्से में गई, जिसका दरवाजा खुला हुआ था और उसके माता-पिता का शव लहूलुहान हालत में अलग-अलग खांट पर पड़ा हुआ था, जिसको देखकर बबली घबरा गई।
बबली ने मामले की सूचना तुरंत अपने भाई हरिशंकर को दी, जिस पर हरिशंकर अपने अन्य परिजनों और ग्रामीणों के साथ फार्म हाउस पहुंचे। वहीं, इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी सागवाड़ा थाना पुलिस को दी। सूचना पर सागवाड़ा पुलिस उपाधीक्षक नरपत सिंह और सागवाड़ा थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह सोलंकी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।
लूट के इरादे से हत्या की आशंका
इस दौरान पुलिस ने पाया कि कमरे के अंदर सामान बिखरा हुआ था। दोनों मृतकों पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था।
दोनों शव लहुलुहान हालत में थे। वहीं, दीवारों भी खून के छीटे थे। इधर इस मौके पर दंपति के बेटे हरिशंकर ने बताया कि फ़ार्म हाउस की रखवाली के साथ उसके माता-पिता मनरेगा में भी काम करते थे। उनके पास करीब 15 हजार रुपये भी थे, जो कि मौके से गायब हैं। वहीं, उसकी मां मान के पैरों से चांदी के कड़े भी गायब हैं। ऐसे में परिजनों ने लूट के इरादे से हत्या की आशंका जताई है।
इधर सागवाड़ा थाना पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम और एफएसएल की टीम को बुलाया है। फिलहाल दोनों मृतकों के शव मौके पर पड़े हुए हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

