रिश्तों का कत्ल: रिटायर्ड फौजी ने नशे में परिवार पर किया कुल्हाड़ी से हमला, बेटे की दर्दनाक मौत, वहीं कई अन्य घायल….
बहरोड़ में हुआ रिश्तों का कत्ल
रिटायर्ड फौजी
नशे में परिवार पर किया कुल्हाड़ी से हमला
बड़े बेटे की दर्दनाक मौत; पत्नी, छोटा बेटा और रिश्तेदार गंभीर घायल
अलवर / बहरोड़, @Dainikkhabraan। बहरोड़ में सोमवार देर रात रिश्तों का कत्ल हो गया। रिटायर्ड फौजी ने शराब के नशे में अपने ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से किए गए हमले में फौजी के 16 वर्षीय बेटे सन्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार नारनौल रोड स्थित साईं कॉलोनी में सोमवार देर रात को रिटायर्ड फौजी ने अपनी पत्नी, दो बेटे व साले के रिश्तेदार पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। जिसमें फौजी के बड़े बेटे की मौके पर मौत हो गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस ने बताया कि नीम का थाना के पास भाड़ावाला गांव और हाल साईं कॉलोनी निवासी रिटायर्ड फौजी रघुबीर यादव (52) ने पारिवारिक कलह के चलते पत्नी मनीषा, बेटे सन्नी (16), हिमांशु (14) तथा साले का रिश्तेदार चांदपुर निवासी नरेंद्र उर्फ गोलू (22) पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें उसके बड़े बेटे सन्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नि मनीषा, छोटा बेटा हिमांशु व रिश्तेदार नरेंद्र उर्फ गोलू गंभीर घायल हो गए। जिनको बहरोड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना पर कॉलोनी के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पत्नि मनीषा के पीहर पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वहीं हमला करने के बाद फौजी मौके से फरार हो गया। पुलिस पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दे रही है।
बहरोड़ थानाधिकारी सुणीलाल मीणा ने बताया कि शराबी फौजी ने अपने परिवार पर धारदार हथियार से हमला किया है। जिसमें उसके बड़े बेटे की मौत हो गई व तीन लोग गंभीर घायल हैं। फौजी को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
साले के दिए मकान में रहता था
रिटायर फौजी के साले मोहन ने बताया कि उसने अपनी बहन को 2013 में साईं कॉलोनी में मकान बना कर दिया। यहां बहनोई के साथ उसकी बहन मनीषा बच्चों के साथ रहने लगी।
शराब पीने का आदि था फौजी
भारतीय सेना से सेवानिवृत्त फौजी आए दिन शराब के नशे में बच्चों व पत्नी के साथ मारपीट करता था। कुल्हाड़ी से हमला करने के बाद फौजी मौके से फरार हो गया। अब पुलिस उसे पकड़ने के लिए संभावित स्थानों दे रही है।

