एसपी ने थाना प्रभारी और कॉन्स्टेबल को किया सस्पेंड: फायरिंग की घटना के दौरान लापरवाही बरतने पर गिरी गाज….

झालावाड़ पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

एसपी ने थाना प्रभारी और कॉन्स्टेबल को किया सस्पेंड: फायरिंग की घटना के दौरान लापरवाही बरतने पर गिरी गाज….

एसपी ने थाना प्रभारी और कॉन्स्टेबल को किया सस्पेंड

फायरिंग की घटना के दौरान लापरवाही बरतने पर गिरी गाज

सस्पेंड

पुलिस कार्रवाई

झालावाड़, @Dainikkhabraan। झालावाड़ एसपी मोनिका सेन ने फायरिंग के मामले में लापरवाही बरतने पर मिश्रौली थाना प्रभारी और एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरु कर दी गई है।

एसपी मोनिका सेन ने बताया कि मिश्रौली के आमलीखेड़ा सगस महाराज स्थान पर हुई फायरिंग की घटना के दौरान लापरवाही बरतने पर मिश्रोली थाना प्रभारी नंद सिंह जादौन और कॉन्स्टेबल राजेंद्र गुर्जर को निलंबित किया गया है।

आमलीखेड़ा में दो गुटों में दुकान और बर्तनों को लेकर देवी सिंह और सौदान सिंह गुट में झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों के बीच मामला इतना बढ़ गया था कि एक गुट ने फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
एसपी ने बताया कि फायरिंग से हुई मौत के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया था।

इस दौरान मिश्रौली थाना प्रभारी नंद सिंह जादौन और कॉन्स्टेबल राजेंद्र गुर्जर की लापरवाही सामने आई थी। इसमें मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटा रेंज आईजी ने भी घटना स्थल का दौरा किया था।

आईजी के दौरे में इस बात का भी खुलासा हुआ था कि इस स्थान पर पशुबलि भी दी जाती है और शराब भी चढ़ाई जाती है। इसके बावजूद भी पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। जब की बलि प्रथा पर पूरी तरह से कानूनन रोक लगी हुई है।