कार-ट्रक की टक्कर में 9 घायल: 4 बच्चे भी शामिल, अजमेर ख्वाजा जा रहा था परिवार….
सड़क दुघर्टना
पुलिस कार्रवाई
कार-ट्रक की टक्कर में 9 घायल: 4 बच्चे भी शामिल
अजमेर ख्वाजा जा रहा था परिवार
भीलवाड़ा , @Dainikkhabraan। कार-ट्रक की टक्कर में 4 बच्चे सहित 9 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वाहनों को एक तरफ करवाकर जाम खुलवाया।
हादसा भीलवाड़ा के गुलाबपुरा थाना इलाके से गुजर रहे नेशनल हाईवे 48 पर हुआ। गुलाबपुरा पुलिस के अनुसार सोमवार शाम को थाना इलाके के रूपाहेली के पास नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर हो गई थी।
कार में नीमच का रहने वाला एक परिवार के 13 लोग सवार थे। इसमें से 9 लोग अल्ताफ (31), सेलिना (18), जरीना (40), जन्नत (23), सोजल (11), शोएब अख्तर (36) और सनाह (4) घायल हो गए। इन सभी को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिवार अजमेर ख्वाजा जा रहा था।

