राजस्थान: राष्ट्रीय राजमार्ग पर इमरजेंसी फील्ड लैंडिंग का उद्घाटन, रक्षामंत्री बोले- हिंदुस्तान किसी भी चुनौती को तैयार….

देश नई दिल्ली बीकानेर राजस्थान राज्य

सीमा से सटे रनवे पर दौड़े ‘हवाई योद्धा’ तो थर्राया दुश्मन, रक्षामंत्री बोले- हिंदुस्तान किसी भी चुनौती को तैयार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने भारतीय वायु सेना (Indian Airforce) के लिए आपातकालीन स्थिति में विमान उतारने के वास्ते एनएच-925ए के सट्टा-गंधव खंड के तीन किलोमीटर के हिस्से पर ‘ईएलएफ’ का निर्माण किया है

जालोर, @dainikkhabraan। राजस्थान के जालोर में बने राष्ट्रीय राजमार्ग पर इमरजेंसी फील्ड लैंडिंग का गुरुवार को उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहे।

इस दौरान C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान ने जालोर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैंड किया। बता दें कि, राजस्थान के बाड़मेर और जालौर में इस प्रोजेक्ट के तहत रनवे पर ही लड़ाकू विमान आपात स्थिति में सुरक्षित उतारे जा सकेंगे।