राष्ट्रीय कुम्हार महासभा जिला बीकानेर की कार्यकारिणी घोषित
बीकानेर, @dainikkhabraan। राष्ट्रीय कुम्हार महासभा के बीकानेर कार्यालय में बीकानेर संभागीय प्रभारी शिव प्रजापत गेधर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर बीकानेर जिले की 7 तहसीलों की कार्यकारिणीयौ का गठन किया गया।
इस बैठक में प्रदेश संगठन महासचिव मूलचंद बोरावड, संभाग सचिव रामचंद्र घोड़ेला, मुख्य संरक्षक अमर सिंह पेंसिया राष्ट्रीय, उपाध्यक्ष सोहन लाल प्रजापत, महिला प्रदेश अध्यक्ष संतोष प्रजापत, जिला अध्यक्ष बजरंग सोखल, मुख्य महासचिव गौरीशंकर खुडीया तथा समाज के अनेक प्रबुद्धजनों ने भाग लिया ।
संभागीय अध्यक्ष ओम प्रकाश मारवाल व संभागीय महासचिव महावीर अड़ावलिया वर्चुअल ऑनलाइन जुड़कर भाग लिया।
प्रदेश संगठन महासचिव व संभागीय प्रभारी शिव प्रजापत गेदर के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष बजरंग सोखल के नेतृत्व में तहसील कार्यकारिणी की घोषणा की।


