बीकानेर,@दैनिक खबरां।राजस्थान उच्च न्यायालय में पांच नए न्यायाधीशों ने जोधपुर स्थित मुख्य न्यायाधीश के अदालत कक्ष में शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह को पहली बार यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए दिखाया गया।
मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी ने नए न्यायाधीशों को शपथ दिलाई। न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण समारोह में वीसी के जरिए जयपुर के न्यायाधीश व वकील भी शामिल हुए। नवनियुक्त न्यायाधीशों में फरजंद अली, सुदेश बंसल, अनूप कुमार ढंढ के अलावा बीकानेर के विनोद भारवानी व मदन गोपाल व्यास शामिल हैं। छत्तीसगढ़ से तबादला होकर आए न्यायाधीश एम एम श्रीवास्तव को भी आज शपथ ली।
राजस्थान उच्च न्यायालय में हुए शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही बीकानेर में खुशियों का माहौल है। यह पहला मौका है जब राजस्थान उच्च न्यायालय में बीकानेर के दो न्यायाधीशों ने एक साथ शपथ ली है।

