पटना,@दैनिक खबरां। पटना के आजमनगर थाना क्षेत्र के पल्सा गांव में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला मखाना चुनने की मजदूरी का काम करती थी। घटना के दिन भी महिला अपने काम पर जाने के लिये घर से निकली।
सड़क किनारे बैठकर महिला अपनी अन्य महिला मजदूर साथियों का इंतजार कर रही थी। उसी वक्त एक व्यक्ति वहां पहुंचा और महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम दूधिया देवी है। आरोपी का नाम बेचन ऋषि बताया जा रहा है। हत्या के बाद से ही वो मौके पर फरार हो गया।
मृतका दूधिया देवी के पति और स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी बेचन ऋषि ने दूधिया देवी पर डायन का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर डाली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। मामला दर्ज करते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। एसडीओपी प्रेम नाथ राम ने कहा है कि हमने एफआईआर दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी हमारे गिरफ्त में होगा।

