मानवाधिकार संगठन में संगीता शेखावत संभाग प्रभारी(महिला) व दीपक सिंह दहिया और विक्की सैनी संभाग समन्वयक नियुक्त
बीकानेर, @dainikkhabraan। मानवाधिकार संगठन पॉवर टू सेव ह्यूमन राइट्स के प्रदेश अध्यक्ष आशीष नाथ ने कार्यकरिणी का विस्तार करते हुए संगीता शेखावत को संभाग प्रभारी व दीपक सिंह दहिया व दातेन्द्र कौर सैनी उर्फ विक्की सैनी को संभाग समन्वयक पद पर नियुक्त किया गया है।
श्री नाथ ने बताया नवनियुक्त पदाधिकारी मानवाधिकार संगठन को सुदृढ बनाने, प्रदेश में मानवाधिकारों कि संरक्षण, संवर्धन और अधिकारों की रक्षा हेतु कार्य करेंगे व अपनी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निभाएंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को आशीष नाथ,यशपाल तंवर,रामचंद्र टॉक,प्रमिला गौतम,गोविंद सिंह स्याणी,गुमान सिंह,शतीश सोनी, आज्ञा जोशी, सुनीता कुमावत, पवन तिवाड़ी, सुरेन्द्र कुमार आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी।

