सी.ओ.पवन भदोरिया ने की जन सुनवाई पुलिस थाना गंगाशहर मे।
बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर के उपनगर गंगाशहर पुलिस थाना में शुक्रवार को सी. एल. जी. सदस्यों की मीटिंग रखी गई जिसमें CO पवन कुमार भदोरिया व रानीदान उज्जवल (सी.आई) ने मीटिंग लीं। जिसमें सी.ओ.भदोरिया ने बताया की बीकानेर पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने सभी थानो में जन सुनवाई करने के निर्देश दिए। जिसके तहत आज पुलिस थाना गंगाशहर में सीओ साहब ने जनसुनवाई की जिसमें सीएलजी सदस्यों के साथ आम आदमी मौजूद रहे सभी ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं बताई जिस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करके करने के आश्वासन दिया।
सी. आई उज्जवल ने सभी C LG सदस्यों व आम जनता से कहा की सभी अपनी गलियों मे सी सी टी कैमरे लगवाए, कही पर अपराधीक गतिविधि हो तो हमे सूचना दे, पुलिस आपके साथ खड़ी है। आम जनता को जागरुक रहने की जरूरत है । और शहर मै कोई भी बाहरी व्यक्ति को दुकान व मकान किराये पर दे तो उसकी पहचान आई डी व फोटो जरूर लेवे उसकी सूचना पुलिस को भी देवे।


