भाजपा बीकानेर देहात महिला मोर्चा द्वारा आशा सहयोगिनियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन…..

बीकानेर

भाजपा बीकानेर देहात महिला मोर्चा द्वारा आशा सहयोगिनियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन

बीकानेर, @Dainikkhabraan। भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत पोषण अभियान का कार्यक्रम नोखा उप स्वास्थ्य केंद्र वार्ड नंबर 23 में मनाया गया। नोखा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगनी, सहायिका का अभिनंदन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, महिला मोर्चा जिला अध्य्क्ष कुसुम शर्मा, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री आरती संचेती व नोखा मंडल अध्यक्ष डॉ. महेंद्र संचेती, महामंत्री विमला उपाध्याय, रेखा तिवाड़ी, बसन्ती बीछवाल, भगवती जांगलू, सरोज पार्वती खाजूवाला, कांता देशनोक, किरण बरसलपुर, शांति देवी पांचू, सरला इंद्रा देवी कालू, रेखा भदानी डूंगरगढ़, सरला कंचन पूगल, सकीला लूनकरनसर, रुखमा पलाना, मोनिका मोमासर, शांति देवी बज्जू उपस्थित रहें।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. दीपक छिंपा, भाजपा के अमित पंचारिया व शक्ति केंद्र संयोजक अमित हीरावत साथ रहे।
सभी बहनों ने अपने मंडल स्तर पर कार्यक्रम किया और आशा सहयोगिनी का स्वागत किया और बच्चो को खिलौने व पोषण सामग्री वितरण की गई।