बीकानेर पुलिस ने खेत में कुछ ऐसे पेय पदार्थ बनाने हुए रंगे हाथ पकड़ा…..

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी,

आरोपी खेत में बना रहे थे शराब

पुलिस ने अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, आरोपी खेत में बना रहे थे शराब

बीकानेर, @Dainikkhabraan। जसरासर पुलिस थाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। जबकि आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी खेत में अवैध शराब निकाल रहे थे। इसकी सूचना मिलने के साथ ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहां से भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने का सामान पकड़ा है।

थानाधिकारी देवीलाल ने बताया कि बेरासर गांव स्थित खेत में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मौके से स्प्रिट के 6 ड्रम, 2 पैकिंग मशीन, पव्वे, ढक्कन सहित अनेक सामान बरामद किया है। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि जिस खेत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। वह खेत बेरोसर में रहने वाले मुकेश का बताया जाता है। जो कि हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है।