बेरोजगारी व आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर की खुदकुशी….

जयपुर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

बेरोजगारी व आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर की खुदकुशी

शहर के प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में यूआईटी कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जो बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से परेशान था। शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया। मृतक अविवाहित था।

प्रतापनगर सदर थानाधिकारी मुक्ता पारिक ने बताया कि यूआईटी कॉलोनी में रहने वाले 27 साल के भूपेश पुत्र नंदकिशोर गोयल ने अपने घर में फंदा लगा जान दे दी। घर के प्रथम तल पर बने कमरे में उसने दुपट्टे से फंदा लगा लिया।

बताया जा रहा है कि उसने व्यापार शुरू किया था, लेकिन काम जमा नहीं और वह कर्जदार हो गया। इसके साथ ही काम भी बंद हो गया। इन दिनों वह घर पर ही था और बेरोजगारी में था। ऐसे में माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी और बेरोजगारी से परेशान हो उसने आत्महत्या कर ली। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना में उसके भाई भरत गोयल की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई है।