धोखेबाज दूल्हे ने धर्म बदलकर की दो शादियां, तीसरी की फिराक में, मामला दर्ज
जोधपुर, @dainikkhabraan। लुटेरी और धोखेबाज दुल्हन (dhokebaaz dulha) के किस्से कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन धोखेबाज लुटेरा दूल्हा कैसा होता है, यह हम आपको बताते है। यह कहानी बहुत ही अलग है। इसने फिल्मी अंदाज में कई दिनों तक लड़की के घर के चक्कर काटे, उसे झांसे में लिया, इस मुस्लिम लड़के ने पहले तो हिंदू लड़की से हिंदू बनकर मंदिर में जाकर शादी रचाई।
राज खुला तो किया उससे किया निकाह। उससे जी भर गया तो फिर से मुस्लिम बन गया और मुस्लिम बनकर एक अन्य मुस्लिम आयश नाम की लड़की से निकाह किया। दगाबाज दूल्हे ने दोनों ही लड़कियों को दगा दे दिया है। अब दोनों ही लड़कियां दर-दर भटकने को मजबूर हो गई है। अब वह तीसरी शादी करने की फिराक में है।
यह कहानी है जोधपुर कि नीतू आचार्य और आयशा खान की. दोनों ने ही पुलिस में मामला दर्ज कराया है। अब पुलिस जांच कर रही है, दगाबाज दूल्हा अभी भी पुलिस के हाथों से दूर है।
अपने पति से धोखा खाने के बाद दोनों ही पत्नियां आपस में मिली और अब दोनों ही दगाबाज को सलाखों के पीछे देखना चाहती हैं। 10 रूपये के स्टांप पेपर से धर्म बदलकर नीतू आचार्य से किया था वैदिक रीति से विवाह। अब यह दगाबाज दूल्हा तीसरी शादी करने की तैयारी में लग चुका है।

