बीजेपी नेता
मचा हड़कंप
बीजेपी नेता की मिली लाश, मचा हड़कंप
मुक्तसर, @Dainikkhabraan। पंजाब के मुक्तसर जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर लीडर विशाल कमरा की खुदकुशी का मामला सामने आया है। मृतक के बेडरूम से सुसाइड नोट और मोबाइल भी मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर की बोहरा कॉलोनी में रहने वाले बीजेपी नेता विशाल कमरा अपने घर में बेड पर बेसुध पड़े हुए थे।
जब किसी काम से उनके घर पहुंचे रिश्तेदार ने देखा तो तुरंत उनको हॉस्पिटल में ले जाकर इलाज शुरू करवाया, जहां पर उन्होंने जिंदगी को अलविदा कह दिया। इसके बाद थाना सिटी पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल की मोर्चरी में रख दिया है।
बताया गया कि पोस्टमार्टम होने के बाद मृतक की लाश परिवारिक सदस्यों को दी जाएगी। जब मृतक ने सुसाइड किया तब उनकी पत्नी पढ़ाने के लिए स्कूल गई हुई थी और बिस्तर से एक सुसाइड नोट और शीशी भी मिली है। पुलिस उसकी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि इस आत्महत्या के बाद सुसाइड नोट मिला है और एक कांच की शीशी मिली है।
पुलिस उनके वॉट्सऐप और फोन कॉल को गंभीरता से जांच रही है ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके। वहीं, पुलिस बीजेपी नेता की मौत में पैसों के लेनदेन के एंगल की भी जांच करने में जुटी है।

