मां और बेटे ने एक ही कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार….

उतर प्रदेश देश पुलिस कार्रवाई

बिलासपुर में मां और बेटे ने एक ही कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार

सूचना पर कोटा पुलिस मामला दर्ज कर जुटी जांच में, स्वजन से चल रही है पूछताछ

बिलासपुर, @Dainikkhabraan। कोटा थाना क्षेत्र के कलारतराई में मां और बेटे ने एक ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। ग्रामीणों व स्वजन का कहना है कि आर्थिक तंगी की वजह से दोनों काफी परेशान थे।

कलारतराई निवासी कृष्णा बाई मानिकपुरी(40) घरेलू सहायिका थीं। वे गांव के कुछ घरों में काम करती थीं। उनका बेटा अशोकदास(21) रोजी-मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह दोनों देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले। इस पर स्वजन उन्हें आवाज देने लगे।

अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर रोशनदान से एक बच्चे को कमरे में भेजकर अंदर से दरवाजा खुलवाया गया। अंदर मां-बेटे का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पूछताछ में पता चला कि युवक आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसके कारण उसने माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लोन ले रखा था। वह हर सप्ताह लोन की किस्त जमा करता था। इसके कारण भी वह परेशान रहता था। साथ ही उसकी तबीयत भी खराब रहती थी। मामले में पुलिस ने स्वजन का बयान दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।