बीकानेर: 6 वर्षीय बच्ची के साथ लैंगिक अपराध करने वाले 57 वर्षीय प्रधान को किया गिरफ्तार….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

6 वर्षीय बच्ची के साथ लैंगिक अपराध करने वाले 57 वर्षीय प्रधान को किया गिरफ्तार….

कोलायत/बीकानेर। 6 वर्षीय बच्ची के साथ लैंगिक हमला करने के आरोपी को कोलायत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसपी योगेश यादव के निर्देशन में थानाधिकारी सुषमा ने की। पुलिस ने 48 घंटे से भी कम समय मेंं आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया है।

6 वर्षीय बच्ची के साथ लैंगिक अपराध करने वाले 57 वर्षीय सुरेन्द्र उर्फ प्रधान को गिरफ्तार किया। जिसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। बता दे कि 21 नवम्बर को नाबालिग के पिता ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि आरोपी ने उसकी बेटी के साथ लैंगिक हमला किया।