बीकानेर संभाग: ताई-भाभी की हत्या में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को करता रहा गुमराह, कई थानों में है मामले दर्ज….

चुरू पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

ताई-भाभी की हत्या में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को करता रहा गुमराह, कई थानों में है मामले दर्ज

चूरू, @dainikkhabraan। दूधवाखारा थाना पुलिस में डबल मर्डर मामले में मंगलवार को दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। आरोपी का भाई पहले ही पकड़ा गया था। दोनों ने ताई व भाभी की हत्या कर भाग गए थे।

डीएसपी ममता सारस्वत ने बताया कि अक्टूबर महीने में सहजूसर में डबल मर्डर हुआ था। मामले में एक आरोपी शाहरूख पहले ही पकड़ा गया। मामले में उसके भाई की भूमिका भी संदिग्ध लग रही थी। पूछताछ करने पर पुलिस को गुमराह करता रहा। मगर कड़ाई करने पर वारदात करना कबूल किया। डीएसपी ने बताया कि राशिद अपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ पहले कई मामले दर्ज हैं। हत्याकांड का मुख्य आरोपी शाहरूख जेल में है।

चोरी के लिए हत्या
अक्टूबर महीने में चोरी की नीयत से शाहरूख ने ताई रहीसा व भाभी यासमीन बानो की हत्या कर दी थी। हत्याकांड के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। परिजनों की ओर से हत्याकांड में शाहरूख के अलावा अन्य लोगों के भी शामिल होने की बात कही थी।