बीकानेर: 28 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी….
फांसी लगाकर दी जान
आत्महत्या
बीकानेर, @Dainikkhabraan। नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया, वहीं परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई।
पुलिस के अनुसार मृतक मुक्ताप्रसाद निवासी विजय चौहान ( 28 ) है जिसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया।

