अब नहीं चलेगी मनमानी, प्रशासन ने खिंची सफेद लकीर, देखें विडियो…..
फड़ बाजार में थड़ी-गाड़ों के लिए स्थान सुरक्षित, घेरा तोड़ा तो होगी..
बीकानेर, @Dainikkhabraan। फड़ बाजार को व्यवस्थित और लोगों की आवाजाही के लिए सुगम बनाने के निमित्त प्रशासन ने अब एक उपाय अपनाया है। इसे बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने की ओर भी प्रशासन का एक और कदम माना जा सकता है।
फड़बाजार में पिछले दो दिनों बने हालात और संभागीय आयुक्त के निर्देश पर लोगों की परेशानी दूर करने के प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में समझाइश के बाद आज थड़ी-गाड़ा संचालकों के लिये सुरक्षा घेरे में स्थान निर्धारित कर दिया गया है।
सुरक्षा घेरा यानी खींची गई सफेद पट्टी के अंदर ही गाड़ा खड़ा करना होगा। नियम तोड़ने पर चालान काटा जाएगा और सामान सीज कर दिया जाएगा।
दुकानदारों के लिए भी नियम पालन अनिवार्य है। विदित है कि सार्वजनिक स्थलों पर कब्जों और अतिक्रमणों को प्रशासन हटाने में लगा है। इस मुहिम को संभागीय आयुक्त नीरज के पवन स्वयं देख रहे हैं। जगह-जगह निरीक्षण भी कर रहे है।

