बीकानेर स्वतंत्रता दिवस समारोह करणी सिंह स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया….

बीकानेर

बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह रविवार को डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में गरिमामय और पारंपरिक तरीके से आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट में प्लाटून ने कदम से कदम मिलाकर देश की एकता एवं अखण्डता का संदेश दिया।

परेड कमांडर दीपचंद ने मार्च पास्ट का नेतृत्व किया। इसमें आरएसी की तीसरी व दसवीं बटालियन, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, बॉर्डर होमगार्डस, राजस्थान अरबन होमगार्डस, एनसीसी की सात राज.बटालियन तथा महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय की टुकड़ी शामिल हुई।