आजादी की 75 वी वर्षगांठ कर देश मे महंगाई के विरुद्ध आंदोलन का बजेगा बिगुल…..

बीकानेर

आजादी की 75 वी वर्षगांठ कर देश मे महंगाई के विरुद्ध आंदोलन का बजेगा बिगुल:
हेमन्त कातेला (जैन)

बीकानेर, @dainikkhabraan। आजादी के 75वी वर्षगांठ पर देश में लगातार बढ़ रही महंगाई से गरीब औऱ मध्यमवर्ग परिवार श्रस्त है,कोरोना के कारण काम धंधे, व्यापार ठप होकर बेरोजगारी बढ़ रही है, मध्यमवर्ग का अपना परिवार चलना मुश्किल हो गया है लेकिन सरकार लगातार एलपीजी गैस, डीजल, पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी कर रही है दूसरी और खाद्य तेल आदि पदार्थों में भी महंगाई के कारण दामों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।

देश का समसे बड़ा मध्यमवर्ग आज असहाय होकर महंगाई की मार को सह रहा है जबकि सरकारों को बनाने में मध्यमवर्गीय जनता का ही सबसे बड़ा योगदान रहता है।

मध्यमवर्ग के आवाज को उठाने के लिए गंगासागर फाउंडेशन के तत्वावधान में 15 अगस्त 2021 से लोकतंत्र के मंदिर लोकसभा के अध्यक्ष को महंगाई को नियंत्रित करने एलपीजी गैस दामों को पुनः 300 रु तक लाने शेष सब्सिडी को पुनः शुरू करने, पेट्रोल, डीजल के दामों को gst में शामिल करने तथा वर्तमान सरकार द्वारा प्रतिदिन दामों को बढ़ाने वाली कु व्यवस्था को समाप्त कर पुनः पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की जाएगी इसके लिए फाउंडेशन की तरफ से 1 लाख पोस्ट कार्ड लोकसभा अध्यक्ष को भेजे जाएंगे।

महंगाई के विरुद्ध हमारे इस अभियान का नाम हैशटैग #महंगाईसेआजादी रखा गया है। बीकानेर एवं देश के प्रत्येक मध्यमवर्ग के परिवार को इस से जुड़ने का आहवान करते है।