बीकानेर संभाग: स्कूल से घर जा रही 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म.,
स्कूल से घर जा रही नाबालिग से दुष्कर्म
नाबालिग से दुष्कर्म
पुलिस कार्रवाई
संगरिया/बीकानेर, @Dainikkhabraan। नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला हनुमानगढ़ क संगरिया थाना क्षेत्र का है। इस सम्बंध में पीडि़ता के चाचा ने फतेहपुर निवासी रविन्द्र उर्फ रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उसकी14 साल की भतीजी स्कूल से घर लौट रही थी।
आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने खेत में ले गया। जहां उसने नाबालिग के साथ रेप किया। खेत में रेप करने के बाद आरोपी रविंद्र नाबालिग को टेलर की दुकान के आगे छोड़कर भाग गया। टेलर ने बच्ची को बेहोशी की हालत में देखकर स्कूल को सूचना दी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्कूल संचालक बच्ची को उसके घर लेकर गए। नाबालिग ने परिवार के लोगों को घटना के बारे में बताया। इस पर परिजन पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे।

