सदर थाना क्षेत्र में मिला युवक का शव, सिर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका…..
हनुमानगढ़, @Dainikkhabraan। हनुमानगढ़ जिले के सदर पुलिस थाना क्षेत्र के डबली राठान गांव में एक व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे लिया। पुलिस ने शव की पहचान करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
सदर पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसका पिता इकबाल रविवार शाम 7 बजे किसी काम से घर से निकला था। देर रात तक उनको काफी तलाश किया लेकिन वे नहीं मिले।
सुबह सूचना मिली की उनका शव खेत में पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। सिर पर चोट के कई निशान मिले हैं।
मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए टीमों का गठन किया गया है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही जांच के बाद मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

