बीकानेर: ढ़ाणी में घुसकर जबरदस्ती किया खोटा काम करने का प्रयास…..

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

ढ़ाणी में घुसकर जबरदस्ती किया खोटा काम करने का प्रयास

मामला दर्ज

पुलिस कार्रवाई जारी

बीकानेर, @Dainikkhabraan। ढाणी में घुसकर जबरदस्ती खोटा काम करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में शेरूणा थाने में परिवादिया ने जाखासर निवासी भंवरलाल जाट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

घटना कल दोपहर ढ़ाई बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी जबरदस्ती उसकी ढ़ाणी में घुसा। जिसके बाद आरोपी ने प्रार्थिया के साथ खोटा काम करने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।