बीकानेर संभाग: रोडवेज बस को बीच सड़क में छोड़कर भागा शराबी ड्राइवर, खेत में छुपकर बैठा था, पुलिस ने हिरासत में लेकर मेडिकल करवाया….

चुरू पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

रोडवेज बस को बीच सड़क में छोड़कर भागा शराबी ड्राइवर,खेत में छुपकर बैठा था,पुलिस ने हिरासत में लेकर मेडिकल करवाया

चूरू, @dainikkhabraan। चूरू आगार का ड्राइवर शराब के नशे में गांव बीनासर के पास सवारियों से भरी बस खड़ा करके फरार हो गया। गनीमत रही बीच सड़क पर खड़ी बस से हादसे नहीं हुआ। रतनगढ़ से चूरू आ रही रोडवेज बस में करीब 20-25 सवारी थी। चालक पहले भी कई बार बस को छोड़कर भागा है।

चूरू आगार की चीफ मैनेजर अनुपमा सारस्वत ने बताया कि चूरू डिपो की रोडवेज बस सुबह आठ बजे रतनगढ़ से रवाना हुई थी। बस को चालक भैंसली निवासी संजय श्योराण चला रहा था। बीनासर गांव के पास चालक बस को सड़क पर छोड़कर चला गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे और दूसरी बस को रूकवाकर सवारियों को उनके स्थान तक भेजा। मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। तलाश करने पर चालक बीनासर गांव के पास एक खेत में छुपकर बैठा था। सदर पुलिस थाना के हैड कांस्टेबल संजय ने बताया कि चालक का मेडिकल मुआयना करवाकर कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी छोड़कर भागा बस
चूरू डिपो की चीफ मैनेजर अनुपमा सारस्वत ने बताया कि चालक संजय श्योराण ने पहले भी कई बार बस को छोड़कर भाग गया था। कई बार चार्जशीट दी गई थी। इस बार चालक को निलम्बित करने के लिए मुख्यालय को लिखित में भेज दिया गया है।

नशे में बस चलाने पर सस्पेंड
चीफ मैनेजर सारस्वत ने बताया कि चूरू डिपो में शराब के नशे में कोई चालक बस चलाता मिला तो सीधा सस्पेंड किया जाएगा। इससे पहले लालचंद मीणा को शराब के नशे में बस चलाने पर सस्पेंड किया गया था।