बीकानेर: शहर में अभी-अभी चला नगर निगम का पीला पंजा, देखें विडियो…..
बीकानेर में नगर निगम एक्टिव मोड़ पर
चला पीला पंजा
अतिक्रमण हटाया
बीकानेर, @Dainikkhabraan। बीकानेर शहर की सुन्दरता को खराब कर रहें अतिक्रमण को नगर निगम हटाने में लगा है। इन अतिक्रमण के कारण आए दिन यातायात व्यवस्था बिगड़ती है। राहगीरों को पैदल चलने में दिक्कत होती हैं। इन अतिक्रमण के कारण आए दिन दुर्घटना होनी की आशंका बनी रहती है।
मंगलवार सुबह पीबीएम हॉस्पिटल के आगे नगर निगम द्वारा अवैध रूप से खड़े गाड़े और आगे खाली जगा पर स्टूल और माचे लगाकर रोड मार्ग जाम कर अवैध कब्जे को शांतिपूर्ण ढंग से बिना किसी प्रकार नुकसान पहुंचाए हटाने का कार्य किया गया।
मौके पर नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा ने बताया इसमें नगर निगम में नियुक्त होमगार्ड ऋषि राज, हेड कांस्टेबल और होमगार्ड जवान शांति व्यवस्था बनाए रखने पर कार्य किया।
रिपोर्ट: मोहन कडेला

