कोर्ट परिसर में रिकॉर्ड रूम में सांप आने से दहशत: युधिष्ठिर मीणा ने 10 मिनट में किया रेस्क्यू……
सांप घूसा
10 मिनट में किया रेस्क्यू
कोर्ट परिसर में रिकॉर्ड रूम में सांप
बूंदी, @Dainikkhabraan। सांप रिकॉर्ड रूम के गेट के बीच फंस गया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सांप रिकॉर्ड रूम के गेट के बीच फंस गया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बूंदी जिला कोर्ट परिसर में कैदियों की बैरक के पास रिकॉर्ड रूम में सांप आने से हड़कंप मच गया।
सांप रिकॉर्ड रूम के गेट के पास फंस गई थी। आसपास के लोगों ने दूर से ही सांप को निकालने की कोशिश की, लेकिन सांप के डंसने के डर से कोई भी नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। लोगों की सूचना पर युधिष्ठिर मीणा पहुंचे और 10 मिनट में ही सांप को रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
कोर्ट परिसर में रिकॉर्ड रूम में सांप आने के बाद बैरक में मौजूद करीब 15 कैदियों में हड़कंप मच गया।
सांप रिकॉर्ड रूम के मुख्य गेट पर फंसा रहा। इस दौरान वकीलों के साथ ही कई लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग मोबाइल पर वीडियो बनाते रहे। इस दौरान सूचना मिलने पर युधिष्ठिर मीणा मौके पर पहुंचे और 10 मिनट की मशक्कत के बाद सांप को गेट से बाहर निकाला और रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया है। युधिष्ठिर मीणा अब तक 111 सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित छोड़ चुके हैं।

