बीकानेर: युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज…
लड़की को भगा ले गया
बहला फुसलाकर
पुलिस कार्रवाई
बीकानेर, @Dainikkhabraan। युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ थाने में आड़सर पुरोहितान निवासी जगदीश ने जालबसर निवासी लालाराम पुत्र आसुराम नाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना आड़सर पुरोहितान की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उसके घर आया और उसकी भतीजी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

