सड़क दुघर्टना
बड़ी खबर: अल सुबह जयपुर से बीकानेर आ रही बस व ट्रक की भीषण टक्कर में 2 की मौके पर मौत वहीं 22 घायल, देखें घायलों की सूची ….
श्रीडूंगरगढ़ में हादसा
जयपुर से बीकानेर
बड़ी खबर: अल सुबह जयपुर से बीकानेर आ रही बस व ट्रक की भीषण टक्कर में 2 की मौके पर मौत वहीं 22 घायल, देखें घायलों की सूची ….
बीकानेर, @Dainikkhabraan। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में बस और ट्रक की भीषण टक्कर। सुबह 4 बजें के करीब श्रीडूंगरगढ़ के कितासर के पास NH-11 पर हुआ भीषण हादसा जिसमें जयपुर से बीकानेर आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बताया जा रहा है कि दो की मौत करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार व श्रीडुंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल मौके पर मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ के आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार जुटे मदद में।
मौके पर हल्के घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया वहीं गंभीर घायलों को बीकानेर पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया।
दो की अस्पताल ले जाते ही मौत हो गई
बस ड्राइवर बरजांगसर निवासी सांवतसिंह पुत्र जुगल सिंह की मौत हो गई तथा ट्रक के खलासी 30 वर्षीय श्याह मोहम्मद पुत्र अमीर खान निवासी बासनपीर जैसलमेर की मौत हो गयी है।
प्राथमिक सूचना मिलते तक दुर्घटना में घायल
किशन सिंह पुत्र श्रवण सिंह निवासी शिव मंदिर के पीछे बीकानेर , छोटू पुत्र रामलाल जाट निवासी बिग्गाबास श्रीडूंगरगढ़ , मोहनलाल पुत्र आराम निवासी खारड़ा नापासर , पूजा पुत्री रत्तीराम निवासी जसरासर , सुमित पुत्र हरिचन्द कपूर निवासी रामपुरा बस्ती बीकानेर , मीना पुत्री श्याम सिंह राजपूत निवासी गिन्नानी मन्दिर बीकानेर , ज्यान मोहम्मद पुत्र उस्मान गनी निवासी बड़ा बाजार बीकानेर , रविंद्र पुत्र मुन्नीलाल बिहारी निवासी संजय नगर जयपुर , आशुतोष पुत्र घनश्याम स्वामी निवासी बीकानेर , मनोज पुत्र ललित प्रसाद निवासी जयपुर , राघवेंद्र पुत्र प्रतिलाल राजपूत निवासी जयपुर , किशोरीलाल पुत्र धन्नाराम रेगर निवासी जयपुर , मनु पुत्र किशनगोपाल मीणा निवासी बीकानेर , पुनाराम पुत्र जीताराम मेघवाल निवासी श्रीगंगानगर , सुरेश पुत्र राधाकिशन राठी निवासी बीकानेर , ओमप्रकाश पुत्र पुखराज गुजर्र निवासी भरतपुर , विमल पुत्र लक्ष्मण प्रसाद खटीक निवासी बीकानेर , कौशल्या पुत्री दीनदयाल मेघवाल निवासी जयपुर , सुनील पुत्र भगवानदास अरोड़ा निवासी जयपुर , जोधाराम पुत्र बोदूराम कुमावत निवासी जयपुर , नेहा पुत्री श्यामसिंह निवासी बीकानेर , महबूब खां पुत्र मुमताज़ खां घायल हुए जिनको प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया । इनके अलावा कुछ कम चोटिल यात्रियों ने बाहर ही दवा पट्टी करवाई व बीकानेर चले गए ।
बीकानेर पीबीएम अस्पताल में मारवाड़ जन सेवा समिति जीवनदायिनी ब्लड सेवा समिति की पूरी सहित टीम डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ, डॉक्टर एलके कपिल, सीएमओ ट्रोमा सेंटर राज नारायण मोदी, विनोद बीएसएफ, हरी किशन सिंह राजपुरोहित, रामू गिरी व पूरी टीम लगी हुई है।







