बीकानेर: युवक ने की आत्महत्या, पिता ने लगाया बहू सहित परिवार जनों पर आरोप, मामला दर्ज…..
युवक ने खेत में बनी पानी की डिग्गी में कूदकर की आत्महत्या
पुलिस कार्रवाई
बीकानेर के सेरूणा क्षेत्र का मामला
बीकानेर, @Dainikkhabraan। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ के शेरुणा थाना क्षेत्र के गांव की रोही में एक युवक ने अपने खेत में बनी पानी की डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या की यह घटना दो दिन पुरानी है लेकिन मृतक के पिता ने शुक्रवार को बेटे के बहू सहित ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
शेरुणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका से मिली जानकारी के अनुसार कुम्भाराम जाट ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका पुत्र चीमाराम ने मंगलवार रात को डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली। जिसे उसकी पत्नी राधा, नापासर निवासी सास मोहनी देवी, ससुर रामेश्वरलाल व साला मुखराम ने मिलीकर मानसिक रूप से परेशान किया। जिसके चलते चीमाराम ने आत्मघाती कदम उठाया।
ढाका ने बताया कि परिवादी की रिपोर्ट आरोपितों के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

