प्रदेश में बढ़ने लगी सेट परीक्षा की मांग, पिछले 8 सालों में एक बार भी नहीं हुआ आयोजन….
परीक्षा की मांग
विद्यार्थी कर रहे परीक्षा की मांग
पिछली परीक्षा वर्ष 2013 में हुई
जयपुर/बीकानेर, @Dainikkhabraan।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एक साल में नेट की परीक्षा दो बार कराती है लेकिन कुछ लोग नेट ना कर पाने की वजह से सेट करना चाहते हैं ताकि वे भी लेक्चरर की भर्ती के लिए पात्र हो सके लेकिन आरपीएससी ने आठ साल (Last Exam 2013) से सेट की परीक्षा नहीं कराई। चूंकि प्रदेश में लेक्चरर के बडी़ संख्या में पद रिक्त हैं और सरकार इन पर भर्ती करने की तैयारी कर रही है इसलिए इन दिनों सेट परीक्षा की मांग बढ़ने लगी है।
राज्य में सरकारी एवं निजी कॉलेजों में व्याख्याता बनने के लिए राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) ना होने से निजी कॉलेजों मे योग्य स्टाफ नहीं पहुंच पा रहा है। आरपीएससी ने सेट परीक्षा 2013 में कराई थी। जिसमें 40216 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी और 6235 अभ्यर्थी कॉलेज व्याख्याता परीक्षा देने के लिए पात्र घोषित किए गए।
ऐसे में राज्य के लाखों विद्यार्थी जो यूजीसी की ओर से आयोजित नेट परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पा रहे है वो सेट परीक्षा नहीं होने से कॉलेज व्याख्याता के काबिल नहीं बन पा रहें है । बड़ा सवाल ये भी है कि विवि और सरकार निजी कॉलेजों में योग्य व्याख्याता रखने के लिए कॉलेजों को आदेश जारी कर रही है वहीं दूसरी ओर परीक्षा नहीं होने से योग्य व्याख्याताओं की कमी है।
जब यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार करवा रही है तो राज्य सरकार को भी वर्ष में एक बार सेट परीक्षा का आयोजन कराया जाना चाहिए। जिससे कॉलेज व्याख्याता बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों को मौका मिल सकें।

