कम्पनी सीईओ भट्टाचार्य के मुंह पर कालिख पोत के मामले में दो आरोपी बापर्दा गिरफ्तार…..

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

कम्पनी सीईओ भट्टाचार्य

मुंह पर कालिख पोत के मामले

दो आरोपी बापर्दा गिरफ्तार

कम्पनी सीईओ भट्टाचार्य के मुंह पर कालिख पोत के मामले में दो आरोपी बापर्दा गिरफ्तार…..

बीकानेर, @Dainikkhabraan। बिजली कंपनी के सीईओ के मुंह पर कालिख पोतने के सात माह पुराने मामले में पुलिस ने दो जनों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस मामले में और भी लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।

गिरफ्तार इन दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि सितम्बर माह में बिजली कम्पनी के सीईओ शांतनु भट्टाचार्य ने जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज करवाया था। कम्पनी के कार्यालय में कांग्रेसी पार्षद व कार्यकर्ता पहुंचे थे। जहां उनसे बात करने के लिए पहुंचे शांतनु के मुंह पर कालिख पोत दी गई थी।