बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर के मुरलीधर नगर व्यास नगर कॉलोनी के पास जम्भेश्वर नगर में मंगलवार शाम को एक ज्वैलर्स की दुकान से सोना लूटकर भागे तीन लुटेरों को नयाशहर पुलिस ने राउंडअप कर लिया है । बता दें कि पुलिस ने 24 घंटे के अंदर – अंदर लूट की वारदात को पर्दाफाश करते हुए लुटेरों के लिए एक कड़ा संदेश छोड़ा है । सीओ सीटी सुभाष शर्मा ने बताया कि लूट की वारदात के बाद एसपी प्रीति चन्द्रा ने टीम गठित कर लुटेरों को पकड़ने के निर्देश दिए थे । एसपी के दिशा – निर्देशों में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर – अंदर लुटेरों को राउंडअप कर लिया है । बता दें कि मंगलवार शाम को तीन नकाबपोश तीन लुटेरे एक गाड़ी में सवार होकर आए और फायरिंग करते हुए आशाराम ज्वैलर्स की दुकान में रखा करीब 20 ग्राम सोना लूट कर ले गए । गोली आशाराम के कनपटी के पास से फर्स पर लगी।

