गंगाशहर में लगा है कोरोना वैक्सीनेशन कैम्प, आपको भी होना है लाभांवित, तो पहुंचे….

बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। मिनी सिटी गंगाशहर में कोरोना महामारी से बचने के लिए कोरोना वैक्सीन लेना जरूरी है। सरकारी गाइडलाइन के अनुसार 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए कोरोना वैक्सीन किया जा रहा है। आज सुबह से आचार्य शान्ति तुलसी प्रतिष्ठान के सानिध्य में महावीर रांका के सहयोग से सिटी डिस्पेंसरी न. 5 के द्वारा डॉ. आर. के. गुप्ता की टीम के द्वारा आशीर्वाद भवन, नोखा रोड़ गंगाशहर मे कोरोना वैक्सीन में लगी हुई है। इस समय टीम में डाॅ. गुप्ता, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता उषा, संगीता, LHV रंजीत कौर, कम्प्यूटर ऑपरेटर साजिद, अरसद और चंद्रेश मौजुद हैं।