बीकानेर: गंगाशहर में महिला ने की आत्महत्या, पुलिस मौके पर….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

महिला ने की आत्महत्या

बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर के उपनगर गंगाशहर के पुरानी लाइन निवासी महिला ने आत्महत्या की। सूचना मिलते ही गंगाशहर पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची। एएसआई लाभूराम ने बताया कि मृतका की पहचान दो नामों से हुई है। पहचान पत्र आईडी में महिला का नाम चंदन देवी है। वहीं उसके भाई के अनुसार मृतका का नाम ललिता है। मृतका यूको बैंक वाली गली में स्थित भीखमचंद बोथरा के अतिरिक्त मकान में एक कमरे में रहती थी। वहीं उसने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।

पहले से शादीशुदा 35 वर्षीय चंदन देवी उर्फ ललिता कुछ समय पहले ही अपने पति से अलग होकर यहां गंगाशहर में बाबुलाल नामक शख्स के साथ पिछले दो महिने से रह रही थी। महिला द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। सूचना मिलने तक शव को मोर्चरी में रखवाया जा चुका है।