बदमाशों को पकड़ने पहुंची दो जिलों की पुलिस आपस में ही भिड़ी, अधिकारियों ने बताई सच्चाई….

देश पुलिस कार्रवाई मध्यप्रदेश

बदमाशों को पकड़ने पहुंची दो जिलों की पुलिस आपस में ही भिड़ी, अधिकारियों ने बताई सच्चाई

पन्ना/मध्यप्रदेश, @dainikkhabraan। मध्य प्रदेश में पुलिस को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक चेन झपटने वाले एक गिरोह की गिरफ्तारी करने पहुंची दो जिलों की पुलिस आपस में भीड़ गई। दोनों जिलों की पुलिस के बीच हाथापाई होने लगा।

पुलिस जवानों के बीच हाथापाई का वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों ने सफाई दी है। अधिकारियों ने कहा कि कुछ पुलिसकर्मी सादी पोशाक में थे इसलिए भ्रम की स्थिति बनी। वायरल वीडियो के बारे में पूछे जाने पर सतना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि इस महीने के पहले सप्ताह में पन्ना और सतना जिलों में चेन झपटमारी की घटनाएं हुईं।

उन्होंने कहा कि घटना में शामिल वाहनों की जांच-पड़ताल के आधार पर यह पता चला है कि उत्तर प्रदेश के शामली जिले का बबरिया गिरोह इन घटनाओं में शामिल था।

सिंह ने बताया कि जांच के दौरान और शामली पुलिस की सूचना के आधार पर पता चला कि ये चेन झपटमार चित्रकूट में हैं, जहां अमावस्या के दिन भारी भीड़ जमा थी। उन्होंने कहा कि यह पन्ना और सतना जिले का संयुक्त अभियान था और इसमें करीब 50 पुलिसकर्मी शामिल थे।