बीकानेर: कुंड में तैरता हुआ मिला महिला का शव, आज पीहर पक्ष के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम……

नोखा पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर: कुंड में तैरता हुआ मिला महिला का शव, आज पीहर पक्ष के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम……

बीकानेर, @dainikkhabraan। नोखा के केसी नगर में रविवार को एक महिला की पानी के कुंड में गिरकर डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कुंड से बाहर निकलवा कर उसे बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार केसी नगर में रहने वाले प्रमोद बाहेती के मुताबिक वह सुबह घूमने के लिए घर से बाहर गया हुआ था, वापस आया तो उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली। बाद में शाम को घर में बने पानी के कुंड में उसका शव तैरता हुआ मिला। पुलिस ने

मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी है, सोमवार को उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।