फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर T-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है….

खेल दुनिया देश

ऑस्टेलिया ने जीता पहली बार T20 वर्ल्ड कप, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

दुबई, @dainikkhabraan। ऑस्ट्रेलिया ने जीता पहली बार T20 वर्ल्ड कप, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया। 2007 के सीजन से अब तक इन दो टीमों ने टी20 विश्व कप नहीं जीता है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया 2010 में फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन विजेता नहीं बन पाई थी।

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में शीर्ष क्रम की दो टीमों को इंग्लैंड और पाकिस्तान को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। इन दोनों के बीच हुए मुकाबले को देखें तो ऑस्ट्रेलिया टी20 में न्यूजीलैंड से ज्यादा मैच जीता हुआ है। कंगारूओं ने आठ तो कीवियों ने पांच मुकाबले जीते हैं।