बीकानेर: अपनी ही पत्नी को धोखे से जहर पिलाकर मारने की कोशिश, न्याय के लिए पत्नी पहुंची पुलिस थाने…..

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

धोखे से खांसी की शिशी की जगह जहर पिलाया

देशनोक/बीकानेर, @dainikkhabraan। मां करणी की पवित्र धरोहर देशनोक में पति द्वारा पत्नी को जहर की शीशी पिला देने और घर में आग लगा देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में देशनोक थाने में रेखा उपाध्याय ने अपने पति मूलाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है ।

घटना पीपलिया बास 14 से 18 जुलाई के बीच की है । प्रार्थिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी पति ने उसके मारने के लिए जहर की शीशी से खांसी की दवाई बताकर पिला दी और उसके साथ मारपीट की । प्रार्थिया ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने घर का सामान जलाकर राख कर दिया और बच्चों के साथ भी मारपीट करता है । पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर धारा 328, 323, 341के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच पड़ताल ASI रणजीत सिंह कर रहे हैं।