तीसरी बटालियन आरएसी के सामने बोलेरो ने युवक को मारी टक्कर, मौत…..

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर, @dainikkhabraan। तीसरी बटालियन आरएसी में तैनात कांस्टेबल लक्ष्मणगढ़ निवासी ओमप्रकाश ने बीछवाल थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि रविवार शाम 4:30 के करीब तीसरी बटालियन आरएसी के सामने बोलेरो गाड़ी ( RJ 21 TA 1871) में अज्ञात चलाक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मारी जिससे गम्भीर अवस्था में घायल भाई को अस्पताल लेकर गए जहां उसने दम तोड़ दिया। बीछवाल थाने में अज्ञात डाइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल जोधाराम को सौंपी गई है।